फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   try for child kidnaping

गली में खेल रही बच्ची के अपहरण का किया प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
try for child kidnaping
सोनीपत। शहर के मयूर विहार में गली में खेल रही सात साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी ने गली में खेल रही बच्ची को उठा लिया और जब वह चलने लगा तो बच्ची ने शोर मचा दिया, जिस पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मयूर विहार निवासी राजेंद्र ने सिटी थाने की कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी पुलिस को बताया कि उसके साले की सात वर्षीय लड़की उनके पास रहती है। वह बुधवार रात करीब आठ बजे गली में खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक बच्ची को गली से उठाकर अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। लोगों ने मामले की सूचना कोर्ट कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने राजेंद्र के बयान पर अपहरण के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बलवान सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया है। वह पंजाब के संगरूर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी का संगरूर में दर्ज है गुमशुदगी का मामला
गिरफ्तार आरोपी राजू के बारे में पुलिस ने जांच किया तो पता लगा कि आरोपी संगरूर पंजाब का रहने वाला है। उसके परिजनों ने उसका संगरूर में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा रखा है। आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed