फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trucks were in Sampla and Loni, RTO team standing on KMP issued challan

Sonipat News: सांपला और लोनी में थे ट्रक, केएमपी पर खड़ी आरटीओ टीम ने काटा चालान

Wed, 11 Jun 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Trucks were in Sampla and Loni, RTO team standing on KMP issued challan
फोटो 12- सोनीपत के खरखौदा थाना में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे ट्रक मालिक। संवाद
खरखौदा। क्षेत्र के कई ट्रक मालिकों ने खरखौदा थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित में शिकायत देकर उनके ट्रकों के गलत तरीके से चालान काटने का आरोप लगाया। ट्रक मालिकों ने कहा कि उनके ट्रक खरखौदा क्षेत्र में नहीं थे, फिर भी उनका आरटीओ की टीम ने केएमपी पुल के नीचे खड़े होकर 1.10 लाख रुपये का चालान कर दिया। मोबाइल पर मैसेज आया तो वह मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रक मालिकों ने थाने में अपनी शिकायत देकर उनकी सुनवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गन्नौर के गांव कैलाना निवासी ट्रक मालिक राजपाल ने बताया कि उनके दो ट्रक हैं। एक ट्रक खाली सांपला में था, जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के लोनी में था, लेकिन उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके ट्रक का चालान किया गया है। जब उन्होंने पता किया तो न तो टीम के पास उनके ट्रक की फोटो थी, न टीम ने ट्रक का कोई काटा व ई-रवाना किया था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जहां आरटीओ की टीम खड़ी थी, वहां पर उनके ट्रक नहीं थे। ऐसे में उनके ट्रक के गलत चालान काटे गए हैं। राजपाल ने आरोप लगाया कि उनके एक ट्रक का 56 हजार व दूसरे का 54 हजार रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आरटीओ की टीम के समक्ष अपनी बात भी रखी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दी। इस बारे में जब मोटर वाहन अधिकारी गुरप्रीत सिंह से बात करने की कोशिश की गई को उन्होंने कॉल रिसीव नहीं करके वापस कॉल करने का संदेश छोड़ दिया, मगर फोन नहीं किया। दोबारा से कॉल करने पर फोन को रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed