{"_id":"69bea63df19fc36f4d081eaa","slug":"truck-overturns-on-gt-road-due-to-fog-8-10-vehicles-hit-it-from-behind-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151254-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कोहरा छाने से जीटी रोड पर पलटा ट्रक, पीछे से टकराए 8-10 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कोहरा छाने से जीटी रोड पर पलटा ट्रक, पीछे से टकराए 8-10 वाहन
Sat, 21 Mar 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
गन्नौर में जीटी रोड पर कोहरे की वजह से पलटे ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। बारिश के बाद शनिवार सुबह जिले व आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। घने कोहरे की वजह से जीटी रोड सहित अन्य स्थानों पर कई वाहन आपस में टकरा गए। कुछ रोड के किनारे की रेलिंग व डिवाइडर से टकरा गए।
जीटी रोड पर गन्नौर फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम होने के कारण फ्लाईओवर पर एक के बाद एक आठ से दस वाहन आपस में टकरा गए। कोहरे की वजह से पानीपत से दिल्ली की ओर जा रहा एक ट्रक रेलिंग से टकराकर अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर पर पलट गया था।
ट्रक के पलटते ही उसके पीछे आ ट्रक व कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। इस दौरान वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। दुर्घटना के बाद दिल्ली की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतार लग गईं।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को सर्विस लेन की ओर डायवर्ट कर आगे की ओर रवाना किया। राहत कार्य के लिए चार क्रेन मंगवाई गईं। क्रेनों की मदद से पलटे ट्रक और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया।
करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को पूरी तरह साफ कर यातायात बहाल किया गया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके अलावा मुरथल में जीटी रोड पर कोहरे की वजह से एक कार डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें बैठे लोग बाल-बाल बच गए।