फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck mechanic accused of demanding extortion, three named

Sonipat News: ट्रक मैकेनिक ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप, तीन नामजद

Sat, 24 Feb 2024 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Truck mechanic accused of demanding extortion, three named
गन्नौर। बादशाही रोड पर दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल के निकट ट्रक मैकेनिक से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मिस्त्री का आरोप है कि चार वर्ष से उन्हें जान से मारने की धमकी देकर हर महीने अवैध वसूली की जा रही है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बड़ी थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बेलग्राम फिलहाल गन्नौर चौक निवासी रहमत खान ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बादशाही रोड स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की पार्किंग में बंगाली मिस्त्री के नाम से दुकान कर रखी है। आरोप है कि गढ़ी केसरी का जस्सा पंडित नाम का व्यक्ति उनसे तीन वर्ष से डरा धमका कर प्रति माह 25 हजार रुपये ले जाता था। जिसके बाद उन्होंने अपने बचाव के लिए गढ़ी कला के रहने वाले सलीम को गार्ड रख लिया। 4 माह बाद गुमड निवासी धर्मा आया और कहा कि उसने जस्सा पंडित को अलग कर दिया। आरोप है कि धर्मा ने उन्हें डराया धमकाया और उनसे हर महीने पैसे देने की मांग की। उसके बाद धर्मा उनसे अवैध वसूली करने लगा। 23 फरवरी को वह अपने कमरे पर थे। इस दौरान रात को धर्मा अपने साथी फौजी को लेकर उनके कमरे पर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फौजी ने उससे जबरदस्ती गूगल पे के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने धर्मा, उसके साथी फौजी व जस्सा पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed