फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   truck driver killed

बाइक सवार ट्रक चालक की कार से टक्कर मारकर हत्या का आरोप, चार पर मुकदमा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
truck driver killed
सोनीपत। गोहाना अनाज मंडी में ट्रक खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद बाइक पर जा रहे ट्रक चालक को कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। ट्रक चालक के पिता ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गीता कालोनी के रहने वाले जयभगवान ने पुलिस को बताया कि 1 मई को उसका बेटा ट्रक लेकर गोहाना की नई अनाज मंडी में गया था। रात को करीब 12 बजे उसन अपने बेटे को फोन किया था। तब उसने बताया था कि हरिओम ने उसे ट्रक दूसरी जगह खड़ा करने को कहा था, लेकिन उसने दूसरी जगह खड़ा कर दिया। जिस पर हरिओम ने अपने साथी विनोद, आजाद व प्रवीन के साथ के साथ मिलकर उसे एक दुकान पर बुलाकर जबरन शराब पिलाई और गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी है। अब वह घर आ रहा है। उसके बाद वह घर नहीं आया तो उसने अपने दूसरे बेटे को भेजा था। उसने मंडी में देखा कि अमित वहां हरिओम व विनोद और दो अन्य के साथ बैठा था। जब वह सुबह तक नहीं आया तो वह अनाज मंडी में गया। तब उसे किसी ने बताया कि अमित रात को एक बजे बाइक पर सवार होकर बाइपास की तरफ गया था। उसके पीछे कार में हरिओम व अन्य लोग भी तेज गति से गए थे। मिनी बाइपास पर फ्लोर मिल के पास उसके बेटे की बाइक टूटी मिली थी। लोगों ने बताया कि एक लडक़ा बेहोश पड़ा था। उसे कोई ऑटो में अस्पताल ले गया है। जहां पर उसे पता लगा कि उसे खानपुर रेफर किया है। बाद में उसके बेटेे को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां पर बुधवार को उसकी मौत हो गई। जयभगवान ने आरोप लगाया कि हरिओम व तीन अन्य ने उसके बेटे को कार से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर उसे हादसा दिखाने का प्रयास किया है। पुलिस ने मामले में जयभगवान के बयान पर हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed