फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Truck driver hit two-year-old girl, died

दो साल की बच्ची को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Truck driver hit two-year-old girl, died
गांव बैंयापुर में दुकान पर खाने का सामान लेने जा रही दो साल की बच्ची को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला महोबा के गांव दुलारा निवासी चरण सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह फिलहाल गांव बैंयापुर में किराये पर मकान लेकर रहते हैं। बुधवार सुबह उसकी पोती दीपांशी (2) पड़ोस में दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए गई थी। दुकान पास ही थी और वह भी उससे थोड़ी ही दूर खड़े थे। इसी दौरान खरखौदा की ओर से एक ट्रक तेज गति में आया और सड़क किनारे बच्ची को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ट्रक चालक का पता लगा रही है। पुलिस ने चरण सिंह के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed