फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tried to wake up the government by lighting candles during the day

Sonipat News: दिन में मोमबत्ती जलाकर सरकार को जगाने का किया प्रयास

Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tried to wake up the government by lighting candles during the day
फोटो 05- सोनीपत के महलाना रोड पर बिजली बिल व सरसाें के तेल के दाम बढ़ाने पर मोमबत्ती जलाकर रोष
सोनीपत। बिजली के बिलाें में बढ़ोतरी व राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों के तेल के दाम बढ़ाने के विरोध में वीरवार को महलाना रोड पर लोगों ने दिन में मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में लोगाें ने रोष जताकर सरकार से बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की। मोमबत्ती जलाकर सरकार व प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

महलाना रोड निवासी टिंकू, प्रदीप, सतीश, रणदीप, राजेश, कुलदीप, सरस्वती, कलावती ने कहा कि सरकार बिजली के बिलों में बढ़ोतरी करके, बीपीएल परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल में 60 रुपये की वृद्धि करके आमजन को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली का बिल दो महीने के बजाय हर माह दिया जाए। दो माह का इकट्ठा बिजली बिल आने से उपभोक्ता पर बोझ पड़ता है। जब हर कार्य हर माह किए जाते हैं तो बिजली बिल भी हर माह भेजे जाएं।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी, पूनम, बबीता, कविता, योगेश, संदीप, जगविंद्र, जसवीर, रोहताश ने कहा कि पहले ही बिजली के बिल ज्यादा आ रहे थे। अब बिजली के बिलों में बढ़ोतरी करके सरकार ने लोगाें पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। जरूरतमंद परिवारों की ज्यादा आय बिजली बिल में खर्च हो रही है। मीटर ज्यादा तेज चलते हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण मध्यम व निम्न वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिजली बिल में बढ़ोतरी करके उन पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद ने कहा कि सरकार ने पहले बीपीएल कार्ड काटकर लोगों को तंग किया, अब इन परिवारों को मिलने वाले सरसों के तेल में 60 रुपये बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। चुनाव से पहले भाजपा ने लोगों से जनहित के बड़े-बड़े वादे किए गए थे। सत्ता में आने के बाद सरकार घमंड में चूर है। आए दिन गलत फैसले लिए जा रहे हैं। सरकार से मांग है कि बढ़ाए गए बिजली बिलों के निर्णयों को वापस लिया जाए। अन्यथा लोग सड़कों पर उतरकर सरकार के प्रति रोष जताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed