गोहाना। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी, चिड़ाना में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाइब्रेरी अध्यक्ष अनिल लठवाल ने की। मुख्य अतिथि लाइब्रेरी के संस्थापक मास्टर राजेश लठवाल रहे जबकि लाइब्रेरी संरक्षक एवं सरपंच संदीप लठवाल विशिष्ट अतिथि रहे।
वक्ताओं ने कहा कि पुलवामा में हुआ हमला पड़ोसी देश की कायराना हरकत थी जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों का बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
लाइब्रेरी महासचिव मास्टर कृष्ण सरोहा, सह सचिव मास्टर रवि बामनिया, खजांची चांद प्रजापत, कार्यकारिणी सदस्य हेडमास्टर साहब सिंह लोहरा, मनजीत देवी, आंगनबाड़ी वर्कर राजबाला देवी, आशा वर्कर बिमला देवी, लाइब्रेरियन प्रीति सरोहा, रविंद्र मेहरा भी मौजूद रहे।