फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tribute paid to the martyrs of Pulwama attack

Sonipat News: पुलवामा हमले के शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि

Sat, 15 Feb 2025 03:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to the martyrs of Pulwama attack
फाेटो 01- सोनीपत के युद्ध स्मारक पर पुलवामा हमले के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते
सोनीपत। क्राइम कंट्रोल एंड ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से युद्ध स्मारक पर पुलवामा हमले में शहीद हुए मां भारती के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कटारिया ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

प्रमोद कटारिया ने युवाओं को बताया कि 14 फरवरी 2019 को देश के 40 वीर सपूतों ने भारत मां की सेवा में रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। युवाओं को क्रांतिकारियों के पदचिह्नों पर चलकर देश व समाज की सेवा करनी चाहिए। महान क्रांतिकारियों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें उन्हें सदैव याद रखना चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय सह सचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह, अखंड हिंदू स्वाभिमान ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष राई, प्रकाश व अन्य सदस्यों ने शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली
आर्य वीर दल सोनीपत ने गांव जौली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने मिलकर यज्ञ में आहुति डाली। सभी ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ के ब्रह्मा करण आर्य ने छात्राओं को बुराइयों से दूर रहने का संकल्प कराया। महर्षि दयानंद सर्वहितकारी समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह ने छात्राओं की समाज निर्माण में अग्रणी भूमिका पर चर्चा की। प्राचार्य कर्मवीर सैनी ने माता-पिता की सेवा व राष्ट्र सेवा को परम धर्म बताया।

फाेटो 01- सोनीपत के युद्ध स्मारक पर पुलवामा हमले के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते

फाेटो 01- सोनीपत के युद्ध स्मारक पर पुलवामा हमले के शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed