फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial for state level sports Mahakumbh today and tomorrow

Sonipat News: राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए ट्रायल आज और कल

Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 03 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Trial for state level sports Mahakumbh today and tomorrow
सोनीपत। खेल विभाग की ओर से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 13 जुलाई और 15 जुलाई से 17 जुलाई तक विभिन्न जिलों में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों के विभिन्न स्पर्धाओं के लिए ट्रायल 3 और 4 जुलाई को कई स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 3 जुलाई को तलवारबाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल के ट्रायल प्रताप स्कूल खरखौदा होंगे।
विज्ञापन

जिमनास्टिक के लिए लिटिल एंजल्स स्कूल सोनीपत व साइक्लिंग के लिए सुभाष स्टेडियम व ताइक्वांडो के लिए दीप विद्यापीठ आदर्श नगर व क्रिकेट के लिए ग्लोबल पब्लिक स्कूल खानपुर कलां और नेट बोल के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गांव गिवाना में सुबह 8:00 से ट्रायल प्रतियोगिता करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीरंदारी के लिए श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल मुरथल रोड, एथलेटिक्स के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सेक्टर-4, बैडमिंटन व टेनिस के लिए लिटिल एंजल्स स्कूल, मुक्केबाजी व जूडो के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, बास्केटबॉल व हाॅकी के लिए सीआरजेड स्कूल में ट्रायल होंगे।
रोइंग के लिए भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स आहुलाना, गन्नौर, फुटबॉल के लिए आरजेजेकेपी पुरखास, कबड्डी के लिए अनूप स्पोर्ट्स गढ़ी ब्राह्मणान, खो-खो, हैंडबॉल व निशानेबाजी के लिए सुभाष स्टेडियम, तैराकी के लिए ब्राइट स्कॉलर स्कूल में 4 जुलाई को सुबह 8 से ट्रायल होंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपनी पहचान और आयु की पुष्टि के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक का प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो सहित दो दस्तावेज व परिवार पहचान पत्र की प्रति साथ लाना अनिवार्य है।

चयनित खिलाड़ियों को अपने खेल में प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में शामिल होने का अवसर मिलेगा। खिलाड़ियों से अनुरोध किया गया है कि वह नियत तिथि और समय पर संबंधित स्थान पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और अनुशासन के साथ ट्रायल में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed