फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trees on Forest Department land have dried up due to pollution.

Sonipat News: वन विभाग की जमीन पर प्रदूषण के कारण सूख गए पेड़

Fri, 22 May 2026 09:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 22 May 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Trees on Forest Department land have dried up due to pollution.
फोटो :: सोनीपत के मुरथल क्षेत्र में सूखे पेड़। स्रोत पाठक
-एनएच-44 किनारे केमिकलयुक्त पानी छोड़ने से उजड़ी हरियाली
विज्ञापन

-प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बियर फैक्टरी पर 39 लाख जुर्माना ठोका
-ग्रामीणों ने जताई भयावह बीमारी होने की आशंका
फोटो :22:
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 के किनारे गांव नांगल खुर्द के सामने वन विभाग की जमीन पर कई पेड़ों के सूखने का मामला सामने आया है। इससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है।
आरोप है कि मुरथल क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों जिसमें बियर फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी लंबे समय से वन विभाग की भूमि की ओर छोड़ा जा रहा था। इससे धीरे-धीरे पूरी हरियाली खत्म हो गई। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से प्रदूषित पानी सरकारी जमीन में छोड़ा जा रहा था। अब हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि जहां-जहां यह केमिकल युक्त पानी पहुंचा, वहां पेड़ पूरी तरह सूख चुके हैं। जिन हिस्सों तक यह पानी नहीं पहुंचा, वहां पेड़ हरे-भरे खड़े हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी लक्ष्मी व विक्की का कहना है कि फैक्टरियों से निकलने वाला दूषित पानी जमीन और भूजल दोनों को प्रभावित कर रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो क्षेत्र में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारी अजय मलिक ने बियर फैक्टरी की दीवार के नीचे से केमिकल युक्त पानी जमीन पर छोड़ा जा रहा था। विभाग ने संबंधित फैक्टरी पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed