{"_id":"667473083d1756718f084305","slug":"trees-fell-on-power-lines-lights-of-four-feeders-remained-out-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119982-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली लाइन पर गिरे पेड़, चार फीडरों की बत्ती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली लाइन पर गिरे पेड़, चार फीडरों की बत्ती रही गुल
Thu, 20 Jun 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव बुटाना के पास आंधी में बिजली की लाइन पर गिरा पड़ा पेड़। संवाद
सोनीपत। देर रात आई आंधी के दौरान कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही। आंधी के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। गोहाना क्षेत्र में चार फीडरों पर पेड़ गिर गए। इसके चलते बिजली गुल होने के बाद लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए, साथ ही बिजली शिकायत केंद्र के फोन पर शिकायत दर्ज होने लगी। सूचना के बाद मौके पर कर्मचारियों ने पहुंचकर लाइनों को दुरुस्त करने का प्रयास किया। लोगों को देर रात तक परेशान होना पड़ा।
बुधवार रात करीब 10 बजे अचानक मौसम में बदलाव हो गया। इसके बाद तेज हवा चलने लगी जिससे शहर के कई इलाकों में देर रात तक बिजली गुल रही। फाल्ट सुधारने के लिए बिजली कर्मी दौड़ लगाते रहे। आंधी के चलते शहर के जीवन नगर, ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर, सेक्टर-14, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अशोक विहार, पटेल नगर समेत कई क्षेत्र में बिजली गुल रही। इसकी वजह से शहर के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्र में भी बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा नुकसान गोहाना क्षेत्र के फीडरों को पहुंचा।
वहां पर आंधी के चलते बिजली के तारों पर पेड़ गिर गए थे। गांव बुटाना के पास, शामड़ी, सिरसाढ व रामगढ़ फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से क्षेत्र में बिजली गुल रही। पेड़ों के तारों पर गिरने के कारण बिजली निगम को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बिजली निगम ने लाइनों को ठीक कराकर कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुचारू करवा दी। वहीं ढुराना, मुंडलाना, गुढा समेत कई क्षेत्रों में सुबह तक बिजली न होने की वजह से घरेलू कामों में बाधा आई। पानी की दिक्कत के साथ ही पशुओं का चारा काटने और अन्य रोजमर्रा के काम प्रभावित रहे।
विज्ञापन
तार टूटने के कारण राई में सुबह साढ़े पांच बजे तक गुल रही बिजली
आंधी की वजह से 11केवी राई फीडर का तार टूट गया था। बिजली गुल होने की वजह से गांव राई के लोगों को परेशानी हुई। इसके बाद उन्होंने फोन पर अधिकारियों को बिजली बाधित होने की जानकारी दी। इसके बाद कर्मचारियों ने फीडर की लाइन को जोड़ने के लिए रात भर लगे रहे। वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी। इसके अलावा राई औद्योगिक क्षेत्र, बीसवां मील, पबसरा, मनौली, अकबरपुर बारोटा समेत आसपास के गांवों में आंधी की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।
वर्जन
आंधी की वजह से जिले के विभिन्न क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। सूचना मिलने के बाद रातभर कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे रहे। वीरवार सुबह तक सभी लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया था। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली वितरण निगम, सोनीपत