{"_id":"6af4d0369bc302cddc0c0296","slug":"trash-continues-to-burn-in-the-open-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163794-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रेप-3 लागू, फिर भी खुले में जल रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रेप-3 लागू, फिर भी खुले में जल रहा कूड़ा
विज्ञापन
-सोनीपत का एक्यूआई सुबह 235 से गिरकर हवा चलने पर दोपहर बाद 181 पर पहुंचा,
तीन नवंबर के बाद पहली बार 200 से नीचे आया वायु प्रदूषण स्तर
- टीडीआई कुंडली, बीसवां मील चौक, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और सारंग रोड रेलवे पार्क के पास कूड़े में लगाई जा रही आग
-नगर निगम ने सड़कों पर उतारी एंटी स्मॉग गन, प्रशासन ने ग्रैप-3 के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
फोटो :: 43 से 48
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जहरीली हवा के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 लागू है, लेकिन सोनीपत में प्रदूषण नियंत्रण के दावों के बावजूद खुले में कूड़ा जलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। टीडीआई कुंडली, बीसवां मील चौक, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और सारंग रोड रेलवे पार्क के पास कूड़े में आग लगाने के मामले सामने आए हैं। दूसरी तरफ खराब वायु गुणवत्ता का असर शिक्षण संस्थानों में भी दिखाई देने लगा है।
बुधवार को जिले की हवा की गुणवत्ता में कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन प्रदूषण का खतरा बरकरार रहा। सुबह एक्यूआई 235 दर्ज किया गया, जबकि दोपहर बाद यह घटकर 181 पर पहुंच गया। तीन नवंबर के बाद पहली बार जिले का एक्यूआई 200 से नीचे आया है। इसके बावजूद लोगों को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नवंबर की शुरुआत में जिले का एक्यूआई करीब 160 था। इसके बाद हवाओं की गति पांच से सात किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रहने और दीपावली पर आतिशबाजी के कारण प्रदूषण बढ़ता चला गया। सात नवंबर को एक्यूआई 304 तक पहुंच गया था। मंगलवार को यह 215 दर्ज किया गया। विशेषज्ञ डॉ. प्रेमदीप के अनुसार, 14 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे हवा की गति बढ़ने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे प्रदूषण से कुछ राहत मिल सकती है।
-- -
राई में सफाई के बाद कूड़े में लगाई जा रही आग
प्रदूषण नियंत्रण के लिए खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध है, लेकिन राई क्षेत्र में सफाई के बाद एकत्रित कूड़े को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय आग के हवाले किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। टीडीआई कुंडली, बीसवां मील चौक, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी और सारंग रोड रेलवे पार्क के आसपास भी कूड़ा जलाए जाने की जानकारी मिली है। कूड़े में मौजूद प्लास्टिक, पत्तियों और अन्य अपशिष्ट के जलने से जहरीला धुआं फैलता है। ग्रैप-3 के दौरान ऐसी गतिविधियां प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -
एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव
प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम ने बुधवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव करवाया। वहीं ग्रेप-3 के तहत निर्माण एवं तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक, पुराने वाहनों के संचालन पर पाबंदी और कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सीमित करने जैसे उपाय लागू हैं।
-- --
खुले में कूड़ा जलाना प्रतिबंधित है। राई क्षेत्र में कूड़ा जलाने की शिकायत मिलने पर जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
अजय मलिक, क्षेत्रीय अधिकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
-- --
ग्रैप-3 के सभी प्रावधानों की सख्ती से पालना करवाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं। निर्माण गतिविधियों, वाहनों और कचरा जलाने पर लगी पाबंदियों की निगरानी की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नेहा सिंह, उपायुक्त
तारीख एक्यूआई
3 नवंबर
160
4 नवंबर
237
5 नवंबर
277
6 नवंबर
270
7 नवंबर
304
8 नवंबर
244
9 नवंबर
237
10 नवंबर
215
11 नवंबर
181