{"_id":"6769bf560266f9cb4f0d4344","slug":"transparent-recruitment-process-has-given-respect-to-the-merit-of-the-youth-krishan-pal-gurjar-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129719-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं की योग्यता को मिला सम्मान : कृष्णपाल गुर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से युवाओं की योग्यता को मिला सम्मान : कृष्णपाल गुर्जर
Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार सृजन, नवाचार व तकनीक का लाभ उठाने और अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को लाभ देने पर जोर दिया है। पारदर्शी व स्पष्ट भर्ती प्रक्रिया होने से युवाओं की योग्यता को सम्मान मिला है। वह सोमवार को सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र बहालगढ़ में आयोजित रोजगार मेले के 14वें संस्करण में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने 114 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर, पारदर्शी व समयबद्ध हुई हैं। रोजगार मेले में आज पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 45 स्थानों पर एक साथ 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।
कर्मयोगी पोर्टल 1588 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध
गुर्जर ने कहा कि नवनियुक्त उम्मीदवारों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल पर एक ऑनलाइन माॅड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित करने का अवसर मिल रहा है। पोर्टल में 1588 से अधिक ई-लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो भर्ती युवाओं को उनकी भूमिकाओं को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करेंगे। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए हैं, वह अपनी दक्षताओं से देश के औद्योगिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास को मजबूत करने में योगदान दें।
विज्ञापन
सीआरपीएफ समूह केंद्र खेवड़ा के पुलिस उप महानिरीक्षक कोमल सिंह ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री का अभिनंंदन किया व नियुक्त युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, मंडल अध्यक्ष निशांत छौक्कर, कमांडेंट 220 बटालियन निखिल रस्तोगी, कमांडेंट विजय कुमार, उप कमांडेंट वेदपाल, उप कमांडेंट सुनील डोबरियाल सहित अन्य मौजूद रहे।