फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trains and buses were crowded with passengers on Bhaiya Dooj

Sonipat News: भैया दूज पर ट्रेनों और बसों में रही यात्रियों की भीड़

Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Trains and buses were crowded with passengers on Bhaiya Dooj
फोटो 08- सोनीपत के बस अड्डा पर बैग लेकर गंतव्य की ओर जाते यात्री। संवाद
सोनीपत। भैया दूज पर वीरवार को ट्रेनों और बसों में सामान्य दिनों के अपेक्षा यात्रियों की ज्यादा भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। तमाम यात्री रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बस और ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। सवारी गाड़ियों में अधिकतर पुरुष यात्री महिला स्पेशल बोगियों में सवार होकर सफर करते नजर आए।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व को लेकर बहन-भाइयों में उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही लोग अपनी बहनों के पास जाने के लिए घरों से निकलना शुरू हो गए थे। दिल्ली, पानीपत, रोहतक व बड़ौत रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। बस अड्डा पर जिस रूट की ज्यादा सवारी रही, उसी रूट पर ज्यादा बसों को चलाया गया।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि सभी रूटों पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया करवाई गई। कुछ रूट पर यात्रियों को बस के लिए थोड़ा इंतजार भले करना पड़ा हो, लेकिन व्यवस्थाएं बेहतर रही। जिस भी रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होती, उसी रूट पर बस को रवाना किया गया। इसके अलावा लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए गए, ताकि बहन-भाइयों को एक-दूसरे तक पहुंचने में कोई बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली व कुरुक्षेत्र रूट पर आवागमन करने वाली सवारी गाड़ियाें में अन्य दिनों के अपेक्षा वीरवार को यात्रियों की काफी भीड़ रही। रेलवे की ओर से सवारी गाड़ियों का सही समय पर परिचालन किया गया है, ताकि बहनों या भाइयों को सही समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े। भीड़ ज्यादा होने के कारण कुछ पुरुष यात्री महिला बोगियों में सवार होकर सफर करते दिखाई दिए।

वर्जन
भैया दूज पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले से तैयारी की गई थी। चालक-परिचालकों की छुट्टी रद्द की गई थी। लोकल व लंबे रूटों पर बसों का सुचारू रूप से परिचालन किया गया। लोकल रूटों पर जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए गए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।-सुरेंद्र दुग्गल, बस अड्डा सुपरवाइजर, रोडवेज डिपो सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed