Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Training Campaign: Process of grooming the worker: Barauli

प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया : बड़ौली

Wed, 18 Feb 2026 08:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Feb 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
Training Campaign: Process of grooming the worker: Barauli
प्र​शिक्षण कार्यशाल को संबो​धित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली। स्रोत : प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


सोनीपत। भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत बुधवार को सेक्टर-7 स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। हमें मंडल स्तर तक सशक्त, प्रशिक्षित और समर्पित कार्यकर्ता तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि यह महा अभियान व्यक्ति से राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के संकल्प को सशक्त करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी 370 मंडलों में एक ही समयावधि में यह प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 7 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठनात्मक पुनर्संरचना और वैचारिक सुदृढ़ीकरण का व्यापक अभियान है। कार्यक्रम के आरंभ में जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व बताया।

इस अवसर पर सोनीपत प्रभारी सतीश नांदल, विधायक पवन खरखौदा, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, देवेंद्र कौशिक, पूर्व मंत्री अनिल ठक्कर, आजाद सिंह नेहरा, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, महिला जिला अध्यक्ष मोनिका दहिया, जिला महामंत्री तरुण देवदास, सुमित्रा चौहान, सोनिया मोर, नवीन मंगला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed