फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   train

लापरवाही: बिना परमिशन के जनशताब्दी से सोनीपत आए 13 रेलकर्मी, अफसरों ने लगाई फटकार, होम क्वारंटीन किया

Tue, 02 Jun 2020 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
train
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी से उतरे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। लॉकडाउन के कारण दो माह से बंद जनशताब्दी व एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। इस दौरान रेलवे की ओर से बड़ी लापरवाही दिखी। सोमवार से शुरू हुई जिन ट्रेनों में आरएसी या कंफर्म टिकट लेने वाले यात्रियों के सवार होने का अधिकार था। उसे जनशताब्दी में बिना परमिशन के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवार होकर सोनीपत रेलवे स्टेशन पर 13 रेलवे कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों से रेल अधिकारियों द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने आईकार्ड दिखाया तो स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी थाना प्रभारी ने फटकार लगाई। इसके बाद इन रेल कर्मियों को होम क्वारंटीन करते समय हाथ पर लगाई जाने वाली मोहर भी स्वास्थ्य कर्मियों के पास नहीं मिली। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों ने रेल कर्मियों के साथ ट्रेन से उतरे 8 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की और उनका पता लिखकर सभी को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली से ऊना जाने वाली जनशताब्दी (02057) सोमवार दोपहर बाद निर्धारित समय से पांच मिनट देरी से 3.27 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची। नई दिल्ली से ट्रेन में सवार होकर आए सभी यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर उतारा गया। इस ट्रेन से 13 रेल कर्मी व 8 यात्री सोनीपत रेलवे स्टेशन पर उतरे। इससे पहले अंबाला की तरफ जाने वाले 12 यात्रियों की टिकट चेक की गई। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग करने पर ट्रेन में बैठाकर अंबाला की तरफ रवाना किया गया। ट्रेन से उतरे यात्रियों से पूछताछ की गई। इनमें 13 रेल कर्मी मिले जो बिना परमिशन के नई दिल्ली से जनशताब्दी में सवार होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस पर नोडल अधिकारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में रेलवे अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। रेल कर्मियों ने अधिकारियों को आईकार्ड दिखाया तो स्टेशन अधीक्षक गजेंद्र कुमार व जीआरपी थाना प्रभारी रामफल पाराशर ने फटकार लगाई। साथ ही कर्मियों से ट्रेन में सवार होकर सोनीपत आने का कारण पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। इस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके घर का पता पूछकर यात्रियों व रेल कर्मियों को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। लेकिन होम क्वारंटीन करते वक्त यात्रियों के हाथों पर लगाई जाने वाली मोहर भी नहीं मिली।
विज्ञापन

---
नई दिल्ली से ऊना के लिए चली जनशताब्दी में सवार होकर बिना परमिशन के 13 रेल कर्मचारी सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। इस पर सभी के साथ पूछताछ की गई तो लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे पाए। इस संबंध में सभी कर्मियों की आईकार्ड चेक करने के बाद इसकी सूचना डीआरएम कार्यालय में भेज दी गई है। ट्रेन से रेलवे स्टेशन पर आने वाले रेल कर्मियों समेत सभी यात्रियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गजेंद्र कुमार, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed