{"_id":"69d96236d3bb2a5b9f0b05e8","slug":"tragic-accident-on-nh-44-truck-hits-parked-car-drags-it-for-20-meters-killing-two-sisters-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152207-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-44 पर दर्दनाक हादसा : खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार 20 मीटर घसीटा, दो सगी बहनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-44 पर दर्दनाक हादसा : खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार 20 मीटर घसीटा, दो सगी बहनों की मौत
विज्ञापन
फोटो :16: सोनीपत के गांव राई के पास हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को देखते राहगीर। संवाद
सोनीपत। एनएच-44 पर राई गांव के पास शुक्रवार रात करीब दो बजे सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा टीयूवी-300 को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वह 20 मीटर तक कार को घसीटता ले गया। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई और अन्य तीन बहनें घायल हो गईं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
राई थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शरू कर दी है। दिल्ली पश्चिम के उत्तम नगर निवासी आकिब भट्ट ने बताया कि वह परिवार सहित दिल्ली में बच्चे का जन्मदिन मनाने के बाद मुरथल ढाबे पर खाना खाने के लिए आ रहे थे।
आकिब ने बताया कि वह वीरवार रात को अपनी पत्नी जगजीत कौर के साथ साली मंदीप कौर (27) के घर दिल्ली के तिलक नगर शाहपुरा गए थे। मंदीप के बेटे वरदान का शुक्रवार को जन्मदिन था। इसलिए पंजाब के अमृतसर के गांव बुल्हर से उनकी साली मनप्रीत कौर (36) व तलाकशुदा साली सरबजीत कौर भी आई हुई थीं।
विज्ञापन
शुक्रवार 12 बजते ही उन्होंने तिलक नगर में केट काटकर जन्मदिन मनाया। उसके बाद वह अपनी महिंद्रा टीयूवी-300 कार में पत्नी जगजीत कौर, साली मंदीप कौर, मनप्रीत कौर, सरबजीत कौर व मंजीत कौर के साथ मुरथल ढाबा पर खाना खाने आ रहे थे।
शुक्रवार रात करीब दो बजे जब वह राई गांव के पास पहुंचे तो उनकी पत्नी जगप्रीत कौर ने भूख लगने की बात कही। जिस पर उन्होंने राई से आगे गोल्डन हट ढाबा के पास के निकट कार को रोक दिया। वह कार से पानी लेने के लिए निकल गए।
जब वह 10 कदम दूर पहुंचे थे तो पीछे से आए हिमाचल नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कार को घसीटता हुआ रेलिंग तोडकऱ करीब 20 मीटर आगे तक ले गया। कार सवार पांचों महिलाएं अंदर ही फंस गईं।
उन्होंने राहगीरों की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला। हादसे में मनप्रीत कौर और मंदीप कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें नागरिक अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी व दो सालियों को चोट आई है।
-हाईवे किनारे खड़ी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो बहनों की मौत हो गई और तीन अन्य चोटिल हुई हैं। ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर धीरज, थाना प्रभारी, राई