फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tragic accident in Sonipat, Auto rider dies after being hit by car coming from opposite direction

सोनीपत में दर्दनाक हादसा: विपरीत दिशा से आई कार की टक्कर से ऑटो सवार की मौत, दो भाइयों समेत 11 घायल

Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 10 Nov 2024 02:43 PM IST
सार

अमलेश को गंभीर हालत के चलते कार चालक ने ही सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tragic accident in Sonipat, Auto rider dies after being hit by car coming from opposite direction
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास विपरीत दिशा से आई कार की टक्कर से ऑटो सवार की मौत हो गई और उनके दो भाइयों समेत 11 अन्य घायल हो गए। सभी आदर्श नगर से गांव भठगांव जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के गांव डिमिया निवासी अमलेश (36) अपने भाई विक्रम व सुरेश के साथ मुरथल रोड पर आदर्श नगर में किराए पर रहते थे।

विज्ञापन


उनके साथ उनके गांव के ही रितेश व उनके भाई संजय, सुभाष व उनका भतीजा रतन और गांव का राजेश, रणजीत, मिथुन, रितेश कुमार व रोशन रहते थे। सभी मजदूरी करते थे। वह रविवार सुबह ऑटो में सवार होकर मजदूरी के लिए गांव भठगांव जा रहे थे। जब वह गांव बड़वासनी स्थित गुरु सदन के निकट पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा में आई कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो सडक़ पर पलट गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायलों को बड़वासनी स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं अमलेश को गंभीर हालत के चलते कार चालक ने ही सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन




दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमलेश के पास दो बच्चे हैं। जिसमें खुशी व भव्य शामिल है। हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed