{"_id":"6a15fcab1d309cea95031cc4","slug":"traffic-police-issued-challans-worth-rs-68500-for-two-bikes-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154567-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पत्नी का शव ठिकाने लगाने में दोस्त व भतीजे पर ने की मदद, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पत्नी का शव ठिकाने लगाने में दोस्त व भतीजे पर ने की मदद, तलाश जारी
विज्ञापन
गोहाना : नई सब्जी मंडी के पास बस्ती में पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि महिला की हत्या के बाद आरोपी पति अकेला नहीं था, बल्कि उसका एक दोस्त और भतीजा भी शव को ठिकाने लगाने की साजिश में शामिल थे। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को नामजद कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
मूलरूप से गांव घड़वाल निवासी संदीप गोहाना में नई सब्जी मंडी के पास परिवार सहित किराये के मकान में रहता था। प्रियंका उसकी दूसरी पत्नी थी, जिससे उसके तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी से भी उसके दो बच्चे हैं। घटना से पहले संदीप बच्चों को गांव छोड़ आया था।
संदीप ने रविवार रात विवाद होने पर प्रियंका की पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने शव को बोरे में बंद कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त गुलजार और भतीजे की मदद से शव को ठिकाने लगाने का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन
जांच में सामने आयो कि पहले शव को मकान के आंगन में दबाने की कोशिश की गई, जिसके लिए गड्ढा भी खोदा गया। बाद में आरोपी बोरे में बंद शव को मकान के साथ लगते खाली प्लॉट में बनी नींव तक ले गए, ताकि वहां शव को छिपाया जा सके।
तीसरे दोस्त को शक होने पर खुला था राज
मामले में बड़ा मोड़ तब आया जब संदीप ने अपने एक अन्य दोस्त गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी निजामुद्दीन को भी मदद के लिए बुलाया था। जैसे ही निजामुद्दीन ने बोरा उठाने की कोशिश की, उसे अंदर किसी के शव होने का संदेह हुआ था। शक गहराने पर उसने पुलिस को सूचना दे दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का खुलासा हो गया था।
तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले में आरोपी पति संदीप, उसके दोस्त गुलजार और भतीजे के खिलाफ हत्या व शव ठिकाने लगाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों आरोपी घटना के बाद से पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।