Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Traffic jam in the city on Bhaiya Dooj, vehicles were seen crawling

Sonipat News: भैया दूज पर शहर में लगा जाम, रेंगते नजर आए वाहन

Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the city on Bhaiya Dooj, vehicles were seen crawling
फोटो 03: सोनीपत शहर में मामा भांजा चौक पर लगे लंबे जाम में फंसे वाहन। संवाद
सोनीपत। भैया दूज पर वीरवार को शहर की सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। भैया दूज पर जहां घरों में उल्लास का वातावरण बना रहा वहीं सड़कों पर जाम के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में आधे से एक घंटे तक का समय लग गया।
विज्ञापन

सुबह से ही शहर में वाहनों की आवाजाही बढ़ने लगी थी। दिन चढ़ने के साथ सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता गया। देवीलाल चौक, सेक्टर-14, मुरथल रोड, मामा-भांजा चौक, दिल्ली रोड, गीता भवन चौक, ओल्ड डीसी रोड, गुरुद्वारा रोड, गोहाना रोड और रोहतक रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी थी।
विज्ञापन

त्योहार के कारण दोपहिया, चारपहिया और रोडवेज बसें सभी जाम में फंसी रहीं। बसों में बैठे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने पहले से व्यवस्था सुनिश्चित करने के दावे किए थे लेकिन वाहनों की अप्रत्याशित संख्या के आगे सारी तैयारियां धरी रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिनभर सड़कों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पसीना बहाते रहे लेकिन शाम तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। कुछ वाहन चालकों ने वैकल्पिक मार्गों से निकलने का प्रयास किया लेकिन कुछ ही देर में वहां भी जाम लग गया।

भैया दूज पर भाई-बहनों के बीच प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व मनाया गया। लोग अपने-अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचने के लिए निकले थे, लेकिन जाम ने उनके उत्साह को फीका कर दिया। काफी देर तक फंसे रहने के कारण कई लोगों को अपने कार्यक्रमों में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed