फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tractor driver seeks e-departure for sand transportation, scramble with team of Mining Department

ट्रैक्टर चालक से रेत की ढुलाई के लिए ई-रवाना मांगा तो माइनिंग विभाग की टीम से की हाथापाई

Wed, 17 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver seeks e-departure for sand transportation, scramble with team of Mining Department
मुरथल। मुरथल फ्लाईओवर के पास माइनिंग विभाग की विशेष जांच टीम (एसईटी) ने रेत से भरे डंपर चालक को बिना कागजात के पकड़ा तो उसने अपने मालिक और अन्य को बुलाकर टीम से हाथापाई की। इस दौरान डंपर का वजन कराने के लिए धर्मकांटा पर लेकर गए सिपाही के अपहरण का प्रयास किया गया। बाद में भागते समय ट्रैक्टर डंपर गड्ढों में पलट गया। हादसे में चालक चोटिल हो गया। पुलिस ने उसका अस्पताल में मेडिकल कराया है। एसईटी के एएसआई के बयान पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विभाग की एसईटी में नियुक्त एएसआई रवींद्र सिंह ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ बुधवार को मुरथल फ्लाईओवर के पास मौजूद था। इसी दौरान फ्लाईओवर के नीचे से एक चालक रेत से भरा ट्रैक्टर डंपर लेकर सोनीपत की तरफ जाता दिखाई दिया। उसे रोककर जब उससे ई-रवाना मांगा तो कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद उसे सिपाही सुरेंद्र धर्मकांटा पर वजन कराने के लिए ले गया। इस दौरान धर्मकांटा पर गांव मेहंदीपुर का निखिल, उसका चाचा फूल सिंह व चार-पांच अन्य व्यक्ति कार लेकर आ गए और टीम के साथ हाथापाई की। आरोप है कि सिपाही सुरेंद्र को कार में अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। इसके बाद निखिल ट्रैक्टर डंपर को खाली कर भाग निकला। आरोप है कि एएसआई की वर्दी फाड़ दी। टीम ने ट्रैक्टर का पीछा किया तो पुलिस से बचने के लिए आरोपी निखिल ने ट्रैक्टर डंपर को गड्ढे में उतार दिया। बाद में टीम ने निखिल को काबू कर लिया और ट्रैक्टर को जब्त कर मुरथल थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस टीम ने निखिल का मेडिकल कराया। पुलिस ने रविंद्र सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हाथापाई, अपहरण का प्रयास, रेत चोरी, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं निखिल के परिजनों ने टीम पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसे टीम ने निराधार बताया।
विज्ञापन

एसईटी ने ट्रैक्टर चालक व अन्य पर कई आरोप लगाए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मामले में आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया गया है। निखिल पर पहले से ही पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसका मेडिकल करा लिया गया है। - अरुण सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed