{"_id":"61856ae07fc7006cc0700227","slug":"tractor-driver-collides-with-mother-and-son-coming-to-worship-on-diwali-both-died-sonipat-news-rtk6290143145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक ने दिवाली पर पूजा करने आ रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक ने दिवाली पर पूजा करने आ रहे मां-बेटे को मारी टक्कर, दोनों की मौत
विज्ञापन
लता। फाइल फोटो
- फोटो : Sonipat
शहर के दिल्ली मार्ग पर वीरवार देर शाम ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां शुक्रवार को उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने महिला के चचेरे भाई की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे का शिकार हुआ युवक पिता का इकलौता बेटा था। अब परिवार में पिता व बहन ही रह गए हैं।
बाइक खराब होने पर मामा ने भांजे से मिस्त्री लाने के लिए ले ली थी स्कूटी
दिल्ली के गांव बरवाला निवासी लोकेश ने पुलिस को बताया कि वह वीरवार को अपनी बाइक लेकर खरखौदा जा रहा था। जब वह पिपली गांव के पास पहुंचा तो बाइक खराब हो गई। वह आसपास मैकेनिक की तलाश कर रहा था, लेकिन कोई नहीं मिला। इसके बाद वह वापस बाइक के पास आकर खड़ा हो गया। इसी बीच उसकी चचेरी बहन मूलरूप से गांव रभड़ा फिलहाल दिल्ली के बवाना की रहने वाली लता (39) व उसका भांजा लक्ष्य (18) स्कूटी पर आते दिखाई दिए। उन्होंने उसे खड़ा देखकर स्कूटी रोक दी, जिसके बाद उसने बाइक के खराब होने की बात उन्हें बताई और कहा कि वह मैकेनिक को तलाश करने जा रहा है। इसके लिए उसने उनकी स्कूटी ले ली। उन्हें वहीं खड़ा कर दिया। वह उनकी स्कूटी लेकर चला ही था कि उसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बहन व भांजे को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वह घायलों को लेकर सीएचसी, खरखौदा पहुंचा। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा पुलिस ने लोकेश की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
इकलौता बेटा था लक्ष्य, परिवार में पिता व बहन ही बचे
लक्ष्य व लता की मौत के बाद अब घर पर बाप-बेटी अकेले रह गए हैं। लक्ष्य की बड़ी बहन निकिता बीए फाइनल की छात्रा है और पिता नरेंद्र ने बवाना में ही लघु उद्योग लगाया हुआ है। हादसे ने त्योहार की खुशियों को मातम में बदल दिया है। दोनों मां-बेटा दिवाली पर्व पर पैतृक गांव में पूजा-अर्चना कर बवाना स्थित घर जा रहे थे।
विज्ञापन
धनतेरस पर लोकश ने खरीदी थी बाइक
लोकेश ने बाइक धनतेरस पर ही खरीदी थी, जिसे लेकर वह खरखौदा की तरफ आ रहा था और उसके खराब होने के बाद वह मैकेनिक की तलाश कर रहा था। इस दौरान उसकी बहन व भांजा वहां पहुंच गए।
वर्जन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत, थाना प्रभारी, खरखौदा

लक्ष्य। फाइल फोटो- फोटो : Sonipat

सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए कार्रवाई करती पुलिस व साथ खड़े परिजन। संवाद- फोटो : Sonipat