{"_id":"68b4aa3ee75cb46e790441d6","slug":"tomar-khap-stressed-on-strengthening-social-responsibility-further-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141540-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूती देने पर बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूती देने पर बल
Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23: सोनीपत के गांव गोरड़ में तोमर खाप की महापंचायत के दौरान उपस्थित खाप के लोग। स्रोत: खाप
खरखौदा। गांव गोरड़ में तोमर खाप की ओर से रविवार को भाईचारा महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें 15-20 गांवों से आए लोगों ने कुरीतियां हटाकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
गांव गोरड़ के सरपंच पवन तोमर ने बताया कि महापंचायत में खाप पंचायतों के महत्व पर चर्चा की गई। पंचायत में खास तौर पर समाज से जुड़ी बुराइयों को दूर करने और युवाओं को सही दिशा दिखाने पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि समाज के युवाओं को शिक्षा, खेल और सेवा भाव से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
महापंचायत का समापन भाईचारा बनाए रखने और समाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया। सभी ने अपने विचार रखते खाप पंचायतों की सामाजिक जिम्मेदारी को और मजबूती देने पर बल दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व सरपंच वेदप्रकाश, गुलाब सिंह तोमर, कसरेंटी से पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, गुहला चीका से सिड़ा खाप के प्रधान सुखबीर सिंह, गुढ़ान से दिलबाग सिंह, पृथला से अजय तंवर और दिल्ली महमूदपुर से सोनू तोमर आदि शामिल हुए। संवाद