{"_id":"66760459be0ff9f95b056124","slug":"today-is-the-last-day-to-correct-errors-in-ppp-sonipat-news-c-197-1-snp1004-120033-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने का आज अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने का आज अंतिम दिन
Sat, 22 Jun 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक संसाधन सूचना विभाग की ओर से परिवार पहचान पत्र में डाटा वेरिफिकेशन व अपडेशन के लिए चल रहे विशेष शिविर का शुक्रवार को आठवां दिन रहा। लोगों के परिवार पहचान पत्र में आई त्रुटियों को ठीक करने के लिए जिलाभर में 328 जगह विशेष शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के कर्मचारी लोगों के पीपीपी में आई खामियों को ठीक कर रहे हैं। जिलावासियों के लिए पीपीपी की खामियोंं को ठीक करवाने के लिए शनिवार को अंतिम दिन रहेगा।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए जिला में ग्रामीण व शहरी स्तर पर 22 जून तक विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर के माध्यम से लोग परिवार पहचान पत्र में बच्चे का नाम जुड़वाना, व्यवसाय, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संबंधित कार्य, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, सदस्य का नाम हटवाना व जुड़वाना, जाति, दिव्यांग डाटा दर्ज करवाना, पिता-माता, पत्नी-पति का नाम ठीक करवाने संबंधित कार्य करवा सकते हैं।