फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Today 45 routes will be completely closed, do not rely on roadways buses to go out.

Sonipat News: आज 45 रूट पूरी तरह से बंद रहेंगे, रोडवेज बसों के भरोसे न निकलें बाहर

Fri, 30 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today 45 routes will be completely closed, do not rely on roadways buses to go out.
सोनीपत। सोनीपत डिपो की 102 रोडवेज बसें लोगों को लेकर आज रोहतक जिले के गांव पहरावर में शुक्रवार को मनाई जाने वाले राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह में जाएंगी। इसके चलते विभिन्न रूटों से बसो को हटाया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 45 से ज्यादा रूटों पर सरकारी बस सेवा बाधित रहेगी। पहरावर में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा पर बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में सरकार ने प्रदेश में सबसे ज्यादा सोनीपत में 406 बसों का इंतजाम किया हुआ है।
विज्ञापन

सोनीपत से नारनौल, हिसार, रोहतक, पानीपत और स्थानीय रूट शुक्रवार को पूरी तरह बंद रहेंगे। जयपुर और आगरा रूट से दो-दो लुधियाना रूट से एक बस को हटाया गया है। चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर 50 फीसदी बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए रोडवेज के साथ-साथ निजी बसों को लगाया गया है। बसें विभिन्न गांवों व कस्बों में तैनात की जाएंगी। इससे लोग सीधे अपने घर से ही समारोह स्थल तक पहुंच सकेंगे। शहर व गांवों से लोगों को पहरावर ले जाने के लिए 406 बसों का प्रबंध किया गया है। इनमें 302 रोडवेज व 104 निजी व परिवहन समिति की बसें शामिल है।
गुरुग्राम डिपो से 70, फरीदाबाद व दिल्ली डिपो से 50-50 व पलवल डिपो से 30 बसों को सोनीपत मंगवाया गया है। वहीं 104 निजी बसों का इंतजाम किया गया है। ये बसें पुलिस लाइन में खड़ी की गई हैं। जिले की भेजी जाने वाली बसों में सोनीपत डिपो की 70 और गोहाना सब डिपो की 30 बसें शामिल हैं। वापसी में यही बसें लोगों को उनके स्थान पर लाकर छोड़ेगी।


रोहतक के गांव पहरावर में शुक्रवार को राज्यस्तरीय भगवान परशुराम जयंती समारोह हो रहा है। इसके लिए सोनीपत के लोगों की सुविधा के लिए 406 बसों का इंतजाम किया किया है। इनमें 302 रोडवेज बसें व 104 निजी बसें शहर व गांवों से लोगों को लेकर पहरावर जाएंगी। ऐसे में नारनौल, हिसार, रोहतक, पानीपत व लोकल रूट बंद रहेंगे। चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर 50 फीसदी बसें कम चलाई जाएंगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed