{"_id":"5f5145ab8ebc3e531b0b222d","slug":"tobacco-trader-driver-managed-to-grab-50-lakh-robbery-sonipat-news-rtk5718828156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू व्यापारी के चालक ने 50 लाख हड़पने को रचा लूट का ड्रामा, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू व्यापारी के चालक ने 50 लाख हड़पने को रचा लूट का ड्रामा, काबू
विज्ञापन
चालक से पूछताछ करते हुए पुलिस कर्मी
- फोटो : Sonipat
कुंडली । क्षेत्र में दिल्ली की तंबाकू फैक्टरी मालिक के चालक ने 50 लाख रुपये की नकदी हड़पने के लिए लूट का झूठा ड्रामा रच दिया। उसने बाइक सवार बदमाशों पर लूटपाट करने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पूछताछ में मामला संदिग्ध मिला। जिस पर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने लूट का ड्रामा रचने की बात कही। पुलिस ने उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
यूपी के लोनी के खानपुर का रहने वाला अंकित तंबाकू फैक्टरी मालिक विरेंद्र बंसल की शाहदरा स्थित तंबाकू कंपनी में चालक है। वह बुधवार तीसरे पहर दिल्ली से करीब 50 लाख रुपये लेकर सोनीपत आ रहा था। उसके साथ कुंडली स्थित कंपनी का मैनेजर जोगेंद्र भी था। उसने जोगेंद्र को कुंडली स्थित कंपनी में उतार दिया और वहां से सोनीपत के लिए चला गया। चालक जीटी रोड की बजाय सबौली होते हुए बारोटा छतेहरा रोड से सोनीपत जा रहा था। रास्ते में चालक ने मालिक को फोन किया कि बाइक सवार दो युवक उस पर हमला करके पैकेट छीन ले गए हैं। यह सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। लूट का पता चलते ही डीएसपी मुख्यालय वीरेंद्र कुमार, एसएचओ कुंडली रवि कुमार, सीआईए प्रभारी रवींद्र कुमार व अन्य टीम जांच में जुट गई। पुलिस टीम ने जब अंकित से वारदात के बारे में पूछताछ की, तो उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछा तो मामले का पटाक्षेप हो गया। चालक अंकित ने नगदी 50 लाख रुपये हड़पने को ड्रामा रचा था। पुलिस ने इसके बाद चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादसं की धारा 408 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चालक ने कहा था उसे नहीं पता बंडल में थी नकदी
चालक ने पुलिस को बताया था कि उसे पता नहीं था कि बंडल में नकदी है। जिसके बाद पुलिस को शक गहरा गया था। उसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर पूरे मामले से पर्दा उठाया।
विज्ञापन
किसी पार्टी का था पैसा, सोनीपत देना था
कंपनी मालिक वीरेंद्र बंसल ने बताया कि उनकी किसी पार्टी का यह पैसा था, जिसे चालक को लाकर सोनीपत संबंधित व्यक्ति को देने के लिए कहा गया था। लेकिन बीच में ही उसने लूट की वारदात के बारे में बताया, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मामला पुलिस की तत्परता से पकड़ में आ गया।
--
चालक ने ही नकदी ठिकाने लगाने को नाटक रचा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि साजिश में कोई अन्य तो शामिल नहीं था।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।