फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   To stop theft, the electricity corporation has formed five teams and will run campaigns in the early morning

Sonipat News: चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने गठित की पांच टीम, तड़के चलाएंगे अभियान

Thu, 05 Dec 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Dec 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
To stop theft, the electricity corporation has formed five teams and will run campaigns in the early morning
गोहाना। बिजली निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए कार्यकारी अभियंता स्तर व एसडीओ स्तर पर पांच टीमों का गठन किया है। टीमें सर्दी के दिनों में तड़के क्षेत्र में चोरी रोकने को छापे डालेंगी। जो उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाएंगे, निगम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सर्दी के दौरान उपभोक्ता सुबह के समय गीजर व रॉड से पानी गर्म करते हैं। इस समय बिजली की खपत बढ़ जाती है और बिजलीघर ओवरलोड हो जाते हैं। इसके पीछे कारण होता है कि कुछ उपभोक्ता बिलों से बचने के लिए कुंडी लगाकर चोरी करते हैं। वह सुबह के समय बिजली की चोरी करते हैं। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को रंगे हाथ पकड़ने के लिए निगम चोरी रोको अभियान शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चलाएगा। इसके लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया हैं। अधिकारियों के अनुसार तड़के बिजली की खपत 10 फीसदी तक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-
बिजली चोरी रोकने के लिए पांच टीमों का गठन कर दिया गया हैं। टीम तड़के चोरी रोकाे अभियान चलाएंगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजसिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed