फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tiranga Yatra awakens the feeling of patriotism

Sonipat News: तिरंगा यात्रा जगाती है राष्ट्रप्रेम की भावना

Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra awakens the feeling of patriotism
फोटो 04- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल व स्टाफ सदस्यों के
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय में बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव-2025 के तहत कश्मीर तिरंगा यात्रा से राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर लौटीं एनएसएस स्वयंसेविकाओं का स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का आयोजन केंद्र सरकार एवं इंडियन मीडिया सेंटर की ओर से किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा जैसी राष्ट्रीय गतिविधियां न केवल युवाओं में राष्ट्रप्रेम व अनुशासन की भावना जगाती हैं बल्कि उन्हें समाजसेवा, प्रबंधन व नेतृत्व की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

उप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल महाविद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे सोनीपत के लिए गर्व की बात है। एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम देशवाल, डॉ. पूनम सिहाग, डॉ. पूजा रंजन ने कहा कि छात्राओं की सक्रिय भागीदारी महाविद्यालय की सुदृढ़ एनएसएस परंपरा व समर्पण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा में दिव्या, रितिका, नेहा, हिमांशी, स्नेहा, तृषा, खुशी, पलक, खुशबू, सोनी शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पर आयोजित सम्मान समारोह के दिव्या को मातृ शक्ति सम्मान व सम्मान सुमन से नवाजा गया।
यह पुरस्कार तिरंगा यात्रा में श्रेष्ठ प्रबंधन एवं नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया। इससे पहले तिरंगा यात्रा का शुभारंभ रोहतक से हुआ था जो सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, लाडवा, यमुनानगर, पंचकूला, चंडीगढ़, जालंधर, जम्मू से होती हुई कश्मीर के लाल चौक तक पहुंची थी।

यात्रा का समापन अमृतसर में हुआ। इसका उद्देश्य भारत की एकता, अखंडता व विविधता में एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा में उन्हें भारतीय संस्कृति, देशभक्ति व सेवा की संजीव झलक दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed