फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tikaram Education Society: 100 candidates out of 105 of Surendra Dahiya's side won

टीकाराम एजुकेशन सोसायटी : सुरेंद्र दहिया पक्ष के 105 में से 100 उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tikaram Education Society: 100 candidates out of 105 of Surendra Dahiya's side won
टीकाराम एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के लिए हुए चुनाव के बाद सुरेंद्र दहिया चयनित सदस्यों के साथ? - फोटो : Sonipat
शहर की 67 वर्ष पुरानी शिक्षण संस्था टीकाराम एजुकेशन सोसायटी के कॉलेजियम के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए। सोसायटी के 105 कॉलेजियम के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया के दौरान 88 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे, जबकि रविवार को 17 कॉलेजियम के लिए 34 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। 372 में से केवल 239 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर सुरेंद्र दहिया पक्ष के 105 में से 100 पर उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। 4 पर अनूप दहिया और एक पद पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम शशि वसुंधरा ने चयनित सभी कॉलेजियम सदस्यों को निर्वाचित प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान नगर निगम के संयुक्त आयुक्त सुभाष चंद्र, सीआरए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र खत्री, कैप्टन संजय श्योराण, सुरेंद्र सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

1954 में स्थापित संस्था में संचालित हैं छह शिक्षण संस्थान
वर्ष 1954 में स्थापित हुई टीकाराम शिक्षण संस्था में छह शिक्षण संस्थान संचालित हैं, जिनमें टीकाराम कन्या महाविद्यालय, सीआरए कॉलेज, टीकाराम शिक्षण महाविद्यालय, टीकाराम मॉडल स्कूल, टीकाराम गर्ल्स स्कूल व सीआरजेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। इन शिक्षण संस्थानों में करीब 10 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल बाद हुए चुनाव
टीकाराम एजुकेशन सोसायटी तीन साल से प्रशासक के निर्देशन में चल रही थी। अगस्त 2018 में संस्था का कार्यकाल पूरा होने के बाद से अब तक यहां पर अलग-अलग प्रशासक नियुक्त रहे हैं। पहले कानूनी व बाद में कोराना की अड़चन के कारण चुनाव होने में देरी हुई। अब करीब तीन वर्ष अब सोसायटी के चुनाव हुए हैं। चुनाव की नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई गई है।
इस प्रकार रहा आज का परिणाम
विजेता- उपविजेता- प्राप्त मत
कप्तान सिंह गुलाब सिंह 8-7
रामबीर सिंह नरेश कुमार 6-0
दीपेंद्र जयपाल 15-0
सतनारायण देवा सिंह 8-2
राजेंद्र सिंह दिनेश 12-4
अजमेर सिंह सुनील मलिक 12-4
आजाद सिंह कृष्ण कुमार 9-8
राजबीर सिंह ओमप्रकाश 16-5
पवन कुमार ओम 8-4
रामधन सुरेंद्र सिंह 8-4
भीम सिंह महेंद्र सिंह 11-8
वीरेंद्र सिंह रणबीर सिंह 11-0
सुरेंद्र सिंह पवन राठी 10-2
महाबीर सिंह विनय वर्मा 15-2
सुरेंद्र आंतिल अनूप सिंह 11-7
कुशाल जगवंत राणा 15-2
अशोक गर्ग जगमोहन 7-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed