फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths beat up two brothers; FIR registered

Sonipat News: तीन युवकों ने दो भाइयों को पीटा, एफआईआर

Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three youths beat up two brothers; FIR registered
जींद। अलेवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो भाइयों का रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पस्ताना निवासी विकास ने एफआईआर में बताया कि 21 अगस्त को वह अपने भाई शुभम के साथ बाइक पर पिल्लूखेड़ा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह अलेवा क्षेत्र में पहुंचे तो बिना नंबर की बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवक आए। उन्होंने बाइक अड़ाकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनसे छीना-झपटी करने का प्रयास भी किया और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed