फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths arrested with illegal weapons

Sonipat News: अवैध हथियारों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Wed, 10 Sep 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with illegal weapons
फोटो : 26 : अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी। संवाद
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-7 स्थित स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने अवैध हथियारों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश से डेढ़ लाख रुपये में हथियार खरीदकर लाए थे। उनको किसी बड़े गिरोह तक पहुंचाने का प्लान था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरदान गांव नांगल खेड़ी जिला पानीपत, हिमांशु निवासी बिशनसरूप कॉलोनी, पानीपत व परविंद्र गांव गगसीना, जिला करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को सूचना मिली कि तीन युवक अवैध हथियारों की खेप लेकर जा रहे हैं। गांव रोहट से बड़वासनी की तरफ नहर के पास बने सर्विस रोड पर कार सवार तीनों युवकों को रोक लिया गया। कार परविंद्र चला रहा था। बगल की सीट पर वरदान, जबकि पीछे हिमांशु बैठा था।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर तीनों के पास से एक-एक देसी पिस्तौल मिली। पुलिस को संदेह है कि आरोपी किसी गैंग के लिए काम करते हैं। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। मुख्य आरोपी परविंद्र को छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि वरदान व हिमांशु को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि आरोपी मध्य प्रदेश से करीब डेढ़ लाख रुपये में हथियार खरीद कर लाए थे। किसी गैंग तक हथियारों को पहुंचाया जाता इससे पहले ही उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

शॉर्टकट में पैसा कमाने के लिए चुना अपराध का रास्ता
सोनीपत स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम जिन तीन युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है वे पढ़े-लिखे हैं। शॉर्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में अपराध के रास्ते पर चल पड़े हैं। मुख्य आरोपी परमिंदर मास्टर ऑफ कॉमर्स का छात्र रहा है तो वरदान कॉलेज में पढ़ रहा है। हिमांशु वकालत का छात्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed