फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three youths arrested with 180 cases of liquor and two vehicles

Sonipat News: 180 पेटी शराब व दो गाड़ियों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 03 Mar 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 03 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with 180 cases of liquor and two vehicles
खरखौदा। गांव खांडा से खरखौदा पुलिस ने 180 पेटी अवैध शराब बरामद की है। शराब को तस्करी करने के लिए दो गाड़ियों में लोड किया जा रहा था। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर अवैध शराब व दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी खांडा निवासी साहिल, अमन व रोहित हैं, जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ करेगी, ताकि पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई और कहां लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

खरखौदा पुलिस को बुधवार रात सूचना मिली कि खांडा गांव के एक प्लॉट में से अवैध शराब को गाड़ियों में लोड किया जा रहा है, ताकि अवैध शराब की तस्करी की जा सके। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि दो गाड़ियों जिसमें स्विफ्ट डिजायर व आई-20 के अंदर शराब की पेटियां रखी जा रही थीं। टीम ने मौके से खांडा निवासी साहिल, अमन व रोहित को गिरफ्तार किया। गिनती करने पर पुलिस ने दोनों गाड़ियों व प्लॉट में बने कमरे से अलग-अलग मार्का की देशी शराब की कुल 180 पेटी बरामद की। जिसमें एडीएस मोटा मार्का की 152, फेलकान मार्का की 13 पेटी, रेस-7 मार्का की 15 पेटी मिली। जिनका लाइसेंस मांगने पर युवक कोई कागजात पेश नहीं कर पाए। ऐसे में पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए शराब व दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


गांव खांडा में एक प्लॉट से अवैध शराब को गाड़ियों में भरकर लेकर जाने की सूचना मिली थी। मौके से दो कार व तीन युवकों के साथ 180 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान युवकों से शराब के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीत सिंह बेनीवाल, एसीपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed