फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three teenagers raped the girl, it was found out when she became pregnant

Sonipat News: बालिका के साथ तीन किशोरों ने किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो पता लगा

Sun, 26 Nov 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Three teenagers raped the girl, it was found out when she became pregnant
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ तीन लड़कों ने कई बार दुष्कर्म कर दिया जिससे बालिका गर्भवती हो गई। मां की मौत के बाद बालिका को उनकी बहन अपनी ससुराल लेकर पहुंचीं तो वहां पेट दर्द होने पर उसके गर्भवती होने का पता लगा। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया। बालिका के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपी किशोरों का पता लगा रही है।


पुलिस को दी गई शिकायत में 13 वर्षीय बालिका ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद वह स्कूल से आने पर अपने ताऊ की दुकान पर जाकर हाथ बंटाती थी। उसके ताऊ की दुकान पर अक्सर तीन लड़के आते थे। अप्रैल-मई में जब वह पानी लेने गई तो रास्ते में एक लड़का उसे मिला था। वह उसे बहकाकर पार्क में लग गया था, जहां पर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया था। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तेरे भाई-बहन को मार देगा। इसके बाद लड़के ने अपने दो साथियों को भी इस बारे में बता दिया। तीन-चार दिन बाद जब वह दुकान से घर आ रही थी तो एक अन्य लड़कों ने उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया और उसे एक प्लॉट में लेकर जाकर उसके साथ गलत काम किया। कुछ दिन बाद जब वह अपनी सहेली के घर जा रही थी तो आरोपियों के तीसरे साथी ने उसे पकड़ लिया और अपने घर ले गया। उसने भी उसके साथ दुष्कर्म कर किसी का बताने पर उसके भाई-बहनों के जान से मार देने की धमकी दी। इसके बाद भी तीनों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ माह पहले उनकी मां का भी निधन हो गया। इसके बाद उसकी बहन उसे अपनी ससुराल ले आई। जहां पर शुक्रवार को उसके पेट में दर्द हो गया। उसकी बहन उसे लेकर अस्पताल में पहुंची। जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे गर्भवती बताया दिया। इसके बाद मामले की जानकारी हुई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर मामले का पता लगने पर पहुंची पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने बालिका के बयान पर तीन लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी नाबालिग बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें काबू कर मामले में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed