फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three teams are raiding the hideouts of the accused

Sonipat News: आरोपियों के ठिकानों पर तीन टीमें दे रहीं दबिश

Wed, 18 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Three teams are raiding the hideouts of the accused
खरखौदा। गांव सिसाना के दुकानदार अशोक के हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। सिसाना निवासी 30 वर्षीय अशोक की रविवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई रिंकू ने आरोप लगाया था कि खेत की खेवट को लेकर उनके भाई के साथ आरोपी कई बार झगड़ा कर चुके थे। रिंकू ने बताया था कि उनके भाई की खेतों में ईंट-भट्ठे के पास दुकान थी।
विज्ञापन

जब रविवार रात वह नहीं लौटे तो वह अपनी मां व पत्नी के साथ उन्हें तलाशने के लिए दुकान गए। इस बीच रास्ते में उन्होंने देखा कि गुहणा निवासी अमित, सिसाना के बलजीत, दीपक, इशू व निशू सहित दो-तीन अन्य लोग अशोक को बीच रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला कर रहे थे।
विज्ञापन

उनके पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। उन्होंने जब अपने भाई को संभाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस हत्यारोपियाें की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रेम कुमार ने बताया कि एक खरखौदा थाने की टीम, दो सीआईए की टीमें हत्यारोपियों की तलाश कर रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed