{"_id":"65f873b15cede4ba25024364","slug":"three-teams-are-investigating-the-case-of-finding-of-doda-poppy-sonipat-news-c-197-1-snp1001-115564-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डोडा पोस्त मिलने के मामले की जांच कर रही तीन टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डोडा पोस्त मिलने के मामले की जांच कर रही तीन टीमें
Mon, 18 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में भारी मात्रा में डोडा पोस्त मिलने के मामले में सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है। इसके लिए तीन टीम बनाकर मादक पदार्थ तस्करों का पता लगाया जा रहा है। वहीं फर्जी नंबर प्लेट लगी कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सदर थाना में नियुक्त सुनील ने पुलिस को बताया था कि गश्त के दौरान गांव बड़वासनी के पास एक दुर्घटनाग्रस्त कार मिली थी। कार के पास जाने पर नशीला पदार्थ होने का पता लगा था। पुलिस ने उसके अंदर से डोडा पोस्त बरामद किया था। पुलिस ने 18 बैग से 192 किलो 638 ग्राम डोडा पोस्त मिला था। जांच में कार का नंबर फर्जी मिला था। थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि जांच को तीन टीम बनाई है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। नंबर प्लेट चंडीगढ़ की लगाई थी। जिसकी जांच को तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है।