{"_id":"664cd5ac27bbdc40ad0a285c","slug":"three-pmshree-schools-will-be-built-in-each-section-of-the-district-sonipat-news-c-197-1-snp1002-118572-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के प्रत्येक खंड में बनेंगे तीन-तीन पीएमश्री स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के प्रत्येक खंड में बनेंगे तीन-तीन पीएमश्री स्कूल
Tue, 21 May 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 May 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) ने पीएमश्री योजना के तीसरे चरण के लिए सोनीपत जिले के 94 स्कूलों को चिह्नित किया है। इन स्कूलों में से जिले के प्रत्येक खंड में तीन-तीन स्कूलों को अंकों के आधार पर पीएमश्री का दर्जा दिया जाएगा। मुख्यालय की तरफ से चिह्नित किए गए सभी स्कूलों की रिपोर्ट मांगी गई है।
केंद्र सरकार की पीएमश्री स्कूल योजना के तहत जिले के प्रत्येक खंड में तीन-तीन स्कूलों को पीएमश्री स्कूल का दर्जा दिया जाना है। चयनित राजकीय स्कूलों में संसाधन बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से बजट जारी किया जाएगा। पहले चरण में जिले के तीन और दूसरे चरण में छह स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया गया था। अब विभाग ने तीसरे चरण के लिए स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए खंड स्तर पर स्कूलों का चयन कर सूची जारी की गई है। इसमें प्रत्येक खंड में तीन-तीन स्कूलों का चयन किया जाना है।
अंग्रेजी माध्यम से करवाई जाएगी पढ़ाई
पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना व बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाएगी। हरियाणा बोर्ड से संबद्ध इन स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
कहां कितने स्कूल चिह्नित
खंड स्कूल
गन्नौर 26
गोहाना 20
मुंडलाना 07
कथूरा 05
सोनीपत 36
कुल 94
वर्जन
जिले के प्रत्येक खंड में तीन-तीन स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया जाना है। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से चिह्नित किए गए सर्वश्रेष्ठ 94 स्कूलों की सूची जारी की है। इनमें से ही प्रत्येक खंड के तीन-तीन स्कूलों का चयन किया जाना है। जिसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी। पीएमश्री स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत