फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three players from the district will show their strength in BRICS Games

Sonipat News: ब्रिक्स खेलों में जिले के तीन खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Jun 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Three players from the district will show their strength in BRICS Games
सोनीपत। जिले के तीन उत्कृष्ट खिलाड़ी ब्रिक्स खेलों में अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाएंगे। यह प्रतियोगिता 12 से 23 जून को रूस के कजान शहर में आयोजित की जाएगी हैं। खिलाड़ी अनुज, सचिन व अपर्णा वुशु खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

तीनों खिलाड़ी खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी हैं। प्रतियोगिता में अनुज 52 किलो, सचिन 60 किलो व अपर्णा 48 किग्रा भारवर्ग में भाग लेंगे। प्रशिक्षक विनोद गुलिया ने बताया कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे। इससे पहले अनुज अंतरराष्ट्रीय स्तर के साथ ही चार बार राष्ट्रीय स्तर पर, सचिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार और आठ बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। वहीं, अपर्णा एक बार अंतरराष्ट्रीय व सात बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स खेलों में तीनों खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद हैं।
विज्ञापन

द्रोणाचार्य अवाॅर्डी ओमप्रकाश दहिया, सतप्रकाश नंबरदार, प्राचार्य दया दहिया, डॉ. सुबोध दहिया ने चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed