फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three players from the district shined in India's victory

Sonipat News: भारत की जीत में चमके जिले के तीन खिलाड़ी

Wed, 01 May 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Three players from the district shined in India's victory
सोनीपत के गांव जाखौली के वंश चौहान व भैरा बांकीपुर के यश पदक दिखाते हुए। स्रोत : परिजन
सोनीपत। छठे यूथ गेम्स इंडो नेपाल इंटरनेशनल सीरीज की कबड्डी स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। टीम का हिस्सा रहे सोनीपत के गांव जाखौली के वंश चौहान और भैरा बांकीपुर के यश व वंश ने नेपाल में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पदक जीत देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। तीनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

छठे यूथ गेम्स इंडो नेपाल इंटरनेशनल सीरीज की कबड्डी स्पर्धा का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक नेपाल के पोखरा स्थित रंगशाला स्टेडियम में किया गया था। इसमें भारतीय टीम ने नेपाल की टीम को 32-28 अंकों के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। फाइनल मुकाबले में रेडर वंश चौहान ने सात अंक प्राप्त किए। वहीं यश व वंश ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को हावी होने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका के साथ खेला गया। कांटेदार रहे इस मुकाबले में टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए महज एक अंक (22-21) से श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता में वंश चौहान ने शानदार खेल प्रदर्शन कर 20 अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ रेडर का खिताब हासिल किया। टीम के प्रशिक्षक अमर सिंह राणा ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed