फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three more accused arrested for attacking at wedding

Sonipat News: शादी में हमला करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 15 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for attacking at wedding
सोनीपत। मुरथल थाना पुलिस ने गढ़ी टिकौला में बरात में आए दूल्हे के चचेरे भाई व उनके दोस्तों को रोककर हमला करने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव जैनपुर निवासी गौरव, अमित व परवेज हैं। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


गांव बरोदा मोर निवासी रोहित ने 27 नवंबर 2024 को शिकायत दी थी कि उनके चचेरे भाई विजय की शादी 25 नवंबर को हुई थी। उनकी बरात गांव गढ़ी टिकौला गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपने साथी सोनू, आकाश, साहिल, मनीष, सन्नी, विशाल के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर गए थे। वहां बाहरोटी (घुड़चढ़ी) के दौरान डीजे पर वह और साथी नाच रहे थे। कुछ बाराती रुपये फेंक रहे थे। रुपये फेंकने को लेकर वहां घोड़ी वाले श्याम के साथ उनकी व दोस्तों की कहासुनी हो गई थी। देर रात जब वह स्कॉर्पियो में सवार होकर गांव बरोदा के लिए चले तो टिकौला निवासी घोड़ी वाले श्याम व उसका बेटा और 20-25 अन्य लोग आ गए। वह हाथ में लाठी-डंडे व रॉड लिए थे। उन्होंने उनका रास्ता रोककर हमला कर दिया था। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। इस पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी मनीष उर्फ बाबा, सुमित उर्फ भास्कर, प्रशांत उर्फ कुकू, अमित, श्यामा, पवन व अंकित, निखिल, सौरभ व सुंदर पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed