फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three lakh rupees cheated by pretending to be a partner in onion-potato business

प्याज-आलू के व्यापार में पार्टनर बनाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठगे

Sat, 08 Oct 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees cheated by pretending to be a partner in onion-potato business
सोनीपत। गुरुग्राम के रहने वाले एक व्यक्ति ने आठ मरला निवासी मां-बेटे पर आलू-प्याज का व्यापार करने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के गांव डाबोदा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी आठ मरला के सिमरन के साथ जान-पहचान है। सिमरन ने उसे बताया कि वह नासिक और मध्य प्रदेश से प्याज और आलू का व्यापार करता है। आरोप है कि सिमरन ने उसे कहा कि वह उसके साथ व्यापार में पार्टनर बन सकता है। जितेंद्र ने बताया कि मना करने पर आरोपी ने कहा कि उसका भाई पार्टनर बनकर यह काम कर सकता है। उसने मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद आरोपी सिमरन और उसकी मां ने उसे बैंक डिटेल देकर खाते में रुपये डलवाने की बात कही। इस पर उसने ढाई लाख रुपये बैंक खाते में डाल दिए और 50 हजार रुपये नकद दे दिए। बाद में उसे 1.30 लाख रुपये मुनाफा होने की बात कही गई थी। उसे तीन चेक दिए गए, जिन पर फर्जी हस्ताक्षर मिले। बाद में वह पैसे देने की बात कहते रहे, लेकिन पैसे नहीं दिए गए। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पता लगा कि आरोपी आलू-प्याज का व्यापार ही नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed