फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three dies in road accident in Gohana Sonipat

साला-जीजा समेत तीन की मौत: सोनीपत में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बहन के घर आया था रविंद्र

Sun, 24 Nov 2024 01:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Nov 2024 01:44 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादस में तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में साला-जीजा शामिल हैं। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वहीं आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
Three dies in road accident in Gohana Sonipat
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में रविवार को सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में साला-जीजा और एक अन्य व्यक्ति है। तीन एक बाइक पर सवार थे। पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोपी वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे-71ए पर गोहाना बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने कट पर ट्रक ने बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन




गोहाना के गांव गढ़ी सराय नामदार खां निवासी रवि ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि उनकी इकलौती बहन गन्नौर के गांव खोजकीपुर अहीर माजरा में विवाहित हैं। बहन की शादी चार साल पहले मोहित से हुई थी। उनकी बहन व जीजा उनके घर आए हुए थे। उनके भाई रविंद्र, जीजा मोहित व पड़ोसी सन्नी रात साढ़े 12 बजे बाइक लेकर माहरा की तरफ होटल पर खाना खाने जाने के लिए निकले थे। जब वह एक बजे गोहाना बाईपास पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बने कट पर पहुंचे तो रोहतक की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों सडक़ पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों व पुलिस ने तीनों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे। ट्रक चालक की पहचान बिहार के परमानंदपुर निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई। बाद में चालक ट्रक सहित भाग गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed