फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three died in separate road accidents

Sonipat News: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Mar 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Three died in separate road accidents
राई। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में जहां दो लोगों की जान गई, वहीं राई के पास हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने दो शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। तीसरे शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के इटावा के गांव विजयपुर निवासी अतर सिंह की कुंडली में निफ्टम चौक पर मौत हो गई। उनके साले दिल्ली के नंद नगरी निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने जीजा अतर सिंह के साथ पैदल निफ्टम चौक से कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनके जीजा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरे हादसे में गांव जांटी कलां निवासी नवीन की कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो गई। जांटी कलां निवासी अमित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह अपने भाई नवीन के साथ स्कूटी पर सवार होकर कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में आए थे। उनके भाई ने उन्हें स्कूटी से उतार दिया और आगे चला गया। कुछ दूर जाते ही एक ट्रक ने उनके भाई की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने अपने भाई को देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में जीटी रोड पर राई के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। राई के पास दुकान चलाने वाले रोहतक के गांव गांधरा निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि अज्ञात वाहन व्यक्ति को टक्कर मारकर भाग गए। इससे वह व्यक्ति बेहोश हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। राई थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed