फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three days remand of coach and cousin brother-in-law, the main accused in the murder of female wrestler, brother

महिला पहलवान, भाई की हत्या के मुख्य आरोपी कोच और चचेरे साले का तीन दिन बढ़ा रिमांड

Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Three days remand of coach and cousin brother-in-law, the main accused in the murder of female wrestler, brother
हत्या आरोपी पवन व सचिन। संवाद - फोटो : Sonipat
हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में महिला पहलवान निशा दहिया व उसके भाई सूरज की हत्या के आरोपी कोच पवन व उसके चचेरे साले सचिन को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड तीन दिन बढ़वाया है। पुलिस को उनसे फरार होने में प्रयोग की गई बाइक, रिवाल्वर का लाइसेंस व दोनों के मोबाइल बरामद करने हैं। वहीं सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़कर ले जाने के आरोपी अकादमी के रसोइया को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। उसने सीसीटीवी की डीवीआर को पश्चिमी यमुना नहर में फेंकने की बात कुबूली है। साथ ही रिवाल्वर का लाइसेंस भी बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव हलालपुर की कुश्ती अकादमी में 10 नवंबर को महिला पहलवान निशा दहिया व नहर के पास उसके भाई सूरज की हत्या करने और अकादमी के गेट पर उनकी मां धनपति को घायल करने के मामले में पुलिस पांच आरोपियों को काबू कर चुकी है। मामले में आरोपी कोच पवन की पत्नी सुजाता व उसके साले अमित को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही कोच पवन व उसके चचेरे साले सचिन का मंगलवार को रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड और बढ़वाया गया है। आरोपियों के बार-बार बयान बदलने के चलते पुलिस अब तक आरोपियों के मोबाइल व फरारी में प्रयोग की गई बाइक बरामद नहीं कर सकी है। साथ ही पवन की रिवाल्वर का लाइसेंस बरामद किया जाना है, ताकि रद्द कराने को लिखा जा सके।
विज्ञापन

अकादमी से सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़कर ले जाने के आरोपी रसोइया विक्रम को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने सीसीटीवी की डीवीआर नहर में फेंक दी थी। पुलिस ने अकादमी के पास पश्चिमी यमुना नहर में सीसीटीवी की डीवीआर तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला पहलवान व उसके भाई की हत्या करने के आरोपी पवन व सचिन का रिमांड तीन दिन बढ़वाया गया है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed