{"_id":"676f0847ec1fa36e5500e398","slug":"three-complaints-reached-the-camp-instructions-given-to-the-officials-for-solution-sonipat-news-c-197-1-snp1008-129932-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में पहुंची तीन शिकायतें, अधिकारियों को समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में पहुंची तीन शिकायतें, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान शिविर में तीन शिकायतें आई। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने लोगों की समस्या सुनते संबंधित अधिकारियों को समाधान करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में 10 जून से 27 दिसंबर तक कुल 7590 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6262 का निवारण किया जा चुका है। इसके अलावा 269 शिकायतों को रिजेक्ट व 827 को समाधान के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह समयबद्ध व पारदर्शी से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश रेणुका नांदल, एसीपी मलकीत सिंह, डीआरओ हरिओम अत्री व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।