फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three cattle died due to canter collision, broke the grill and overturned

Sonipat News: कैंटर की टक्कर से तीन गोवंश की मौत, ग्रिल तोड़कर पलटा

Wed, 12 Jul 2023 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died due to canter collision, broke the grill and overturned
राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास अनियंत्रित कैंटर ने गोवंश को टक्कर मार दी। हादसे में तीन गोवंश की मौत हो गई। हादसे के बाद कैंटर हाईवे की ग्रिल को तोड़ते हुए पलट गया। राहगीरों ने चालक को बचा लिया। एनएचएआई अधिकारी की शिकायत पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बागपत के गांव बावली निवासी हरेंद्र ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह एनएचएआई में आरपीओ के पद पर कार्यरत है। वह तड़के पांच बजे टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। उन्हें एक कैंटर तेज रफ्तार में पानीपत से दिल्ली की तरफ जाता दिखाई दिया। जब वह जाटी मोड़ के सामने पहुंचा तो अचानक से गोवंश उसके सामने आ गए। कैंटर चालक ने गोवंशों को टक्कर मार दी। उसके बाद चालक कैंटर पर नियंत्रण नहीं रख सका और पलट गया। उसने हाईवे की ग्रिल भी तोड़ दी। राहगीरों ने कैंटर की खिड़की तोड़कर चालक को बाहर निकाला। इस हादसे में तीन गोवंशों की मौत हो गई। सूचना पर कुंडली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर व मृत गोवंशों को रास्ते से हटाया। पुलिस ने हरेंद्र के बयान पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed