{"_id":"69da6dd960214650550ccae4","slug":"three-cars-collided-on-nh-44-one-car-ran-over-the-other-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152290-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एनएच-44 पर तीन कारें भिड़ीं, एक कार दूसरी पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एनएच-44 पर तीन कारें भिड़ीं, एक कार दूसरी पर चढ़ी
Sat, 11 Apr 2026 09:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Apr 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के बहालगढ़ के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार व बनी जाम की स्थिति। स्रोत पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एनएच-334 बी फ्लाईओवर के पास शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार दूसरी के ऊपर चढ़ गई। हादसे में सभी चालक बाल-बाल बच गए।
पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही तीनों कारें अचानक आपस में भिड़ गईं। टक्कर के बाद तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों के अनुसार हादसे में चालकों को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।
हादसे के कारण एनएच-44 पर यातायात प्रभावित हो गया। कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर बहालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।