{"_id":"5e6550e38ebc3eeb4763c908","slug":"three-bike-riders-hit-the-constable-sonipat-news-rtk546132842","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का किया प्रयास तो हवलदार को टक्कर मारकर पैर व कूल्हा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का किया प्रयास तो हवलदार को टक्कर मारकर पैर व कूल्हा तोड़ा
विज्ञापन
फोटो 35 : खानुपर स्थित अस्पताल में उपचाराधीन हवलदार विरेंद्र सिंह।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के देवीलाल चौक के पास वाहनों की चेकिंग कर रही टीम में शामिल ट्रैफिक हवलदार को बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक बिना हेलमेट लगाए आ रहे थे। टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो चालक बाइक को नियंत्रित नहीं कर सका और पुलिस कर्मी को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार के पैर व कूल्हेे में फ्रैक्चर हो गया। वहीं तीनों युवक मौके से भाग निकले। घायल हवलदार को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस युवकों के बारे में पता लगा रही है।
झज्जर के गांव कासनी निवासी हवलदार वीरेंद्र ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि एसपी के आदेश पर उनकी टीम शनिवार को देवीलाल चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उनके साथ एएसआई राजपाल, हवलदार सत्यवान और सिपाही रिंकू भी था। इसी दौरान गीता भवन चौक की ओर से तीन युवक बाइक लेकर आते दिखाई दिए। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवकों ने तेज गति के कारण सीधा हवलदार वीरेंद्र व दो अन्य को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। हादसे में बाइक सवार भी गिर गए। हादसे में वीरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पैर व कूल्हे में गंभीर चोट लगी। जब साथी कर्मी वीरेंद्र को संभालने लगे तो तीनों बाइक सवार भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले। वीरेंद्र को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर रेफर कर दिया गया। उसके पैर व कूल्हे में फ्रेक्चर है। पुलिस ने घायल वीरेंद्र के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नाबालिग हो सकते हैं आरोपी
वीरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि आरोपी देखने में नाबालिग लग रहे थे। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है कि अगर आरोपी नाबालिग है तो उन्हें बाइक देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इससे पहले भी महाराणा प्रताप चौक पर एक होमगार्ड जवान को तीन बाइक सवार घसीटते हुए ले गए थे। उन्हें भी बाद में पकड़ा जा सका था।
विज्ञापन
देवीलाल चौक पर वाहनों की जांच कर रही टीम को बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में हवलदार को गंभीर चोट लगी है। बाइक सवारों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में पता लगा कि आरोपी मोहाना थाना के गांव के रहने वाले हैं। उनके बारे में पता लगाया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकेगा कि वह नाबालिग हैं या बालिग हैं।
- कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी गीता भवन चौकी।