फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three agencies came forward to distribute property tax bill

Sonipat News: प्रॉपर्टी टैक्स का बिल बांटने के लिए तीन एजेंसियां सामने आईं

Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three agencies came forward to distribute property tax bill
गन्नौर। नगर पालिका गृहकर बिल बंटवाने और नोटिस देने का काम निजी एजेंसी को सौंपा जाएगा। एजेंसी के साथ अनुबंध करने के लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिया था। मंगलवार को टेंडर खोल दिया गया है। तीन एजेंसियों द्वारा टेंडर भरा गया है, लेकिन अभी एजेंसी को टेंडर अलॉट नहीं किया गया है। बिल बांटने व नोटिस देने पर नगरपालिका एजेंसी को भुगतान करेगी। नगर पालिका बिल बंटवाने के बाद प्रॉपर्टी मालिकों को बिल में त्रुटियां ठीक करवाने का मौका देगी। किसी प्रॉपर्टी आईडी में गलती है या बिल गलत है तो मालिक उसे ठीक करवा सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अभियंता राहुल मोर ने बताया कि जिस एजेंसी को टेंडर अलॉट किया जाएगा, उस एजेंसी की तरफ से मोबाइल एप से प्रॉपर्टी मालिक को बिल और एसेसमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे। एप के जरिए जीपीएस लोकेशन भी रहेगी। ऐसे में प्रॉपर्टी मालिक बिल और नोटिस न मिलने का दावा भी नहीं कर पाएंगे। पालिका अभियंता ने बताया कि एजेंसी की तरफ से प्रापर्टी की नंबरिंग भी की जाएगी। इसके अलावा प्रोपर्टी टैक्स को परिवार पहचान पत्र से भी जोड़ा जाएगा। नए जारी हुए प्रोपर्टी टैक्स में पुराने प्रोपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed