फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Three accused of firing arrested

Sonipat News: फायरिंग करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three accused of firing arrested
सोनीपत। पुलिस ने फायरिंग की घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 27 जून को रोहित नामक युवक पर आरोपियों ने हमला किया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बड़ी निवासी ऋतिक, अनमोल व गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी मयंक उर्फ इशु रूप में हुई है।
विज्ञापन

रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि जब वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस जा रहा था तो ऋतिक, अनमोल और एक अन्य लड़के ने उनकी बाइक के सामने अपनी बाइक लगा दी। रंजिश के चलते उनके साथ मारपीट की। जब वह वहां से भाग गया तो आरोपियों ने उसके घर की छत पर खड़ी उसकी भाभी पर जान से मारने की नियत से दो फायर किए। पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
विज्ञापन

थाना बड़ी की पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक अमरजीत के नेतृत्व में आरोपियों की खोजबीन की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं और आगे की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed